झारखंडब्रेकिंग

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में 298 पदों पर नियुक्ति, 27 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड में स्वास्थ्य विभाग जल्द ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। कुल 298 पदों पर संविदा के आधार पर बहाली की जाएगी, जिनमें सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर से लेकर आईटी एग्जीक्यूटिव तक शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 21 जुलाई शाम 6 बजे तक चलेगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार www.jrhms.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा (1 अगस्त 2024 के अनुसार):
सामान्य वर्ग (General): अधिकतम 40 वर्ष
EWS: 40 वर्ष
OBC: 41 वर्ष
अनारक्षित महिला: 43 वर्ष
SC/ST वर्ग: 45 वर्ष

पदों के लिए योग्यता और अनुभव:
सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर:
MBBS डिग्री के साथ हॉस्पिटल मैनेजमेंट या हेल्थकेयर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और कम से कम 5 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य।
हॉस्पिटल मैनेजर:
हॉस्पिटल मैनेजमेंट में MBA या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के साथ न्यूनतम 3 वर्षों का अनुभव जरूरी।
फाइनेंस मैनेजर:
अकाउंटेंसी, फाइनेंस या कॉस्ट अकाउंटिंग में डिग्री अथवा फाइनेंस में MBA के साथ कम से कम 3 वर्षों का अनुभव अनिवार्य।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsझारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NHM में 298 संविदा पदों की बहाली पर रोक, CMO ने दिए जांच के आदेश

Khabar365newsNHM यानि नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के तहत 298 संविदा पदों के...