देवघर : छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला हुआ है। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। जानकारी के मातबिक देवघर-कोरियासा मोड़ के समीप कुंडा थाने की पुलिस सोमवार को अवैध बालू ट्रैक्टरों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान कुंडा थाने की पुलिस टीम को देख पांच-छह अवैध बालू लदा ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। उस क्रम में छापेमारी टीम ने एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया।
आरोपियों को थाने के क्रम में हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक कुंडा थाने के दौरान पुलिस कानीजोर के समीप करीब 25 बाइक से ट्रैक्टर मालिक पीछा करता आया और पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिये। पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर चलाया गया। घटना में पुलिस की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल के पैर में चोट लगी है। अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं।
Leave a comment