BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, रातभर बीयर बारों में छापेमारी

Share
Share
Khabar365news

धनबाद। धनबाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर शहरभर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान रातभर विभिन्न बीयर बारों में छापेमारी की गई और प्रमुख सड़कों पर वाहनों की सघन जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान बीयर बारों में लाइसेंस, संचालन नियमों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई स्थानों पर तलाशी अभियान भी चलाया गया।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और प्रवेश मार्गों पर वाहन जांच अभियान के तहत दस्तावेजों की जांच, संदिग्ध वाहनों की तलाशी और यातायात नियमों के पालन की भी जांच की गई।

पुलिस का कहना है कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

6 जुलाई को ट्रैफिक ब्लॉक, कई MEMU ट्रेनें रहेंगी रद्द

Khabar365newsरांची। रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 6 जुलाई को आसनसोल...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

रबोध पंचायत में स्व. बालेश्वर पटेल को श्रद्धांजलि,

Khabar365newsहजारीबाग:*कल डाड़ी प्रखंड के रबोध पंचायत स्थित जोगा चौक पर ग्रामीणों ने...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ एसपी की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण पर अधिकारियों को सख्त निर्देश

Khabar365newsरामगढ़ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण सक्रिय अपराधियों की प्रभावी निगरानी तथा घटित...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

मोरहाबादी हाट बंद, सड़क पर उतरे सैकड़ों सब्जी विक्रेता

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी में वर्षों से लगने वाले साप्ताहिक हाट...