Jharkhand

भाजपा नेता ने प्रदेशअध्यक्ष की कार्यशैली पर दी प्रतिक्रिया

Share
Share
Khabar365news

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह कोडरमा जिला संगठन प्रभारी तलत शब्बीर उर्फ बाबू खान ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी ने भाजपा से अलग होकर जेबीएम नामक राजनीतिक दल बनाकर भाजपा को कमजोर करने की नाकाम कोशिश किया और भाजपा का बड़ा गर्ग करने की पुरजोर कोशिश भी किया था। उसमें नाकाम रहने पर पुनः भारतीय जनता पार्टी में अपने पार्टी का विलय कर भाजपा को बर्बाद करना प्रारंभ कर दिया है। इनके कार्यकाल में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया मगर इन दोनों महानुभावों के कानों पर जु तक नहीं रेंगी।इन्होंने जयंत सिन्हा जी के टिकट कटवाने से लेकर उन्हें बदनाम करने में अपनी पूरी ताकत को लगा दिया। इससे भी इन लोगों को चैन नहीं मिला तो उनको कारण बताओं नोटिस भाजपा के संविधान के खिलाफ जाकर दिया जो इनके कार्य क्षेत्र और अधिकार क्षेत्र से बाहर था,और नियमतः नोटिस का जवाब देने के लिए भाजपा के संविधान में 10 दिन का समय दिया गया है मगर आदित्य साहू ने इनको साजिश के तहत मात्र 2 दिन का समय दिया यह भी भाजपा के संविधान के खिलाफ है।अभिमान में या साजिश के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के महामंत्री ने भारतीय जनता पार्टी का झारखंड में बंटाधार कर दिया।यह भी मजाक देखिए की इन्होंने 479000 वोट प्राप्त कर चुनाव जीतने वाले सांसद जयंत सिन्हा जी को एक वैसे व्यक्ति ने नोटिस दिया जो खुद सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में मात्र 25000 वोट प्राप्त किया था।जिसको जनता ने नक्करा उसको बाबूलाल मरांडी ने स्वीकारा। जिसका जनता में कोई वजूद ही नहीं है सिर्फ चापलूसी के बल पर आज तक पद प्राप्त करता आया है। आने वाले लोकसभा के चुनाव का परिणाम भाजपा के खिलाफ जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मानित कार्यकर्ताओं बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू से द्वारा किए गए उनकी गलती से होने जा रहे नुकसान के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर जे पी नड्डा जी से मांग करती है कि इन दोनों महानुभावों को तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त कर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को इस तरह के चापलूस नेताओं से बचाएं।इन दोनों महानुभावों से पद मुक्ति की मांग करने वालों में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री रशीद इकबाल उर्फ छोटू, कमरुल अंसारी, मोहम्मद नासिर, आशिक अंसारी, गुलाम ख्वाजा, मोहम्मद नसीरुद्दीन, मोहम्मद दानिश राजा, मोहम्मद तौहीद अल्ताफ राजा, शाकिर अली, मोहम्मद नजीर अंसारी, वली ख्वाजा, एम ए अंसारी, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद अयूब अंसारी सहित दर्जनों अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए। उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...