JharkhandRamgarh

रामगढ़ समाहरणालय में उपायुक्त के निर्देश पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ समाहरणालय में उपायुक्त के निर्देश पर रक्तदान शिविर का आयोजन में उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारी कर्मियों ने भी किया रक्तदान

रामगढ़ । रामगढ़ समाहरणालय में रामगढ़ उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,सर्वप्रथम उपयुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया इसके उपरांत रक्त की महत्ता को बताते हुए उन्होंने सर्वप्रथम रक्तदान कर जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया।
रक्तदान के दौरान उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में रक्त के महत्व एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक रक्त की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर समाहरणालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है रक्तदान करना चाहिए रक्तदान से हम किसी की जान भी बचा सकते हैं इसके साथ ही साथ यह हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है।
रक्तदान शिविर के दौरान उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो ने रक्तदान कर बताया कि रक्तदान करना है और किसी व्यक्ति की जान बचाना यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात होती है रक्तदान से हमारा शरीर स्वस्थ एवं तंदुरुस्त भी रहता है। रक्तदान से डरे नहीं जरूरतमंदों को रक्तदान जरूर करें।

रक्तदान शिविर के दौरान गोपनीय प्रभारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता ने रक्तदान कर बताया कि रक्तदान करना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है रक्तदान कर हम किसी व्यक्ति की जान तो बचा ही सकते हैं साथ ही साथ अपने शरीर को भी स्वस्थ और निरोग बना सकते हैं।इसी क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अधिकारी नगर परिषद, अंचल अधिकारी दुलमी, एसएमपीओ रामगढ़, सहित दर्जनों पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदानशील में हिस्सा लिया और रक्तदान किया। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।रक्तदान सिविल में सिविल सर्जन रामगढ़ डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद, यक्ष्मा पदाधिकारी, डीआरसीएचओ, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...