Hazaribagh

कांग्रेस महासचिव विनोद कुमार कुशवाहा ने बजट को बताया निराशाजनक, कहा- आम जनता के साथ धोखा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड कांग्रेस महासचिव विनोद कुमार कुशवाहा ने पेश किए गए बजट को पूरी तरह निराशाजनक और जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के हितों को नजरअंदाज करता है और केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।।विनोद कुमार कुशवाहा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस बजट में महंगाई और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर कोई ठोस समाधान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां आम जनता के हित में नहीं हैं और यह बजट पूरी तरह से असंतुलन से भरा हुआ है। विनोद कुशवाहा ने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने कोई बड़ी घोषणा नहीं की, जिससे यह साफ हो गया है कि सरकार को कृषि क्षेत्र की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने मांग की कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और कृषि क्षेत्र के लिए नए सुधार किए जाएं। उन्होंने युवाओं के लिए इस बजट को निराशाजनक बताया और कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार ने इसे नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। विनोद कुमार कुशवाहा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन बजट में महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। विनोद कुशवाहा कुशवाहा ने कहा कि यह बजट केवल अमीरों और कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाला है, जबकि गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग इससे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...