Hazaribagh

कांग्रेस ने अमित शाह की टिप्पणी और राहुल गांधी पर झूठे मुकदमे के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह हुए शामिल

Share
Share
Khabar365news

भारत रत्न डॉ. अंबेडकर के प्रति अपमानजनक अस्वीकार्य है- मुन्ना सिंह

रांची/हजारीबाग –

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर झूठा मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को आक्रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में यह विरोध मार्च कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान मुन्ना सिंह ने कहा कि, अमित शाह द्वारा संसद में की गई टिप्पणी भारत रत्न डॉ. अंबेडकर के प्रति अपमानजनक और अस्वीकार्य है। यह न केवल संविधान निर्माता का अपमान है, बल्कि पूरे देश के लिए दुखद है। राहुल गांधी के खिलाफ झूठे मुकदमे से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डॉ. अंबेडकर का सम्मान सुरक्षित रखने तथा राहुल गांधी पर लगाए गए झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की। अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी नीति में सुधार नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...