झारखंडब्रेकिंग

डीसी कर्ण सत्यार्थी की अनूठी पहल: अंतरिक्ष की रहस्मयी दुनिया को जानने ISRO की सैर पर जायेंगी जमशेदपुर की 28 बेटियां

Share
Share
Khabar365news

पूर्वी सिंभूम जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी की अनूठी पहल पर जमशेदपुर की 28 बेटियों को अंतरिक्ष की रहस्मयी दुनिया को जानने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जाने का अवसर मिलने वाला है। ऐसे में अब जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्राओं को इसरो की यात्रा का दुर्लभ अवसर मिलेगा। इसरो का यह दौरा जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए यादगार पल तो होगा ही। साथ ही उनके भीतर आत्मविश्वास भरने वाला भी होगा। ग्रामीण छात्राओं को इस यात्रा के दौरान विज्ञान नवाचार और अंतरिक्ष अनुसंधान को नजदीक से देखने का पूरा मौंका भी मिलेग।

दरअसल, पिछले माह जिले के सरकारी और आवासीय विद्यालयों की छात्राओं के बीच एक विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। इस प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया अपनायी गयी, जिसमें 30 छत्राओं का चयन इसरो भ्रमण के लिए किया गया। इनमें से 28 छात्राएं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की है, जबकि दो छात्राएं कल्याण विभाग द्वारा संचालित अर्जुनबेड़ा आवासीय विद्यालय की हैं। चयनित सभी 30 में से 28 छत्राओं को आगामी 10 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भ्रमण पर ले जाया जायेगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है। 

इस संबंध में जिले के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि उनका मानना है कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, पर उचित एक्सपोजर और रोल मॉडल्स के अभाव में ये बच्चे अक्सर पीछे रह जाते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने दो वर्ष पूर्व गुमला में यह पहल शुरू की थी, और अब उसी मॉडल को पूर्वी सिंहभूम में भी सफलतापर्वक लागू किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर कुल 30 छात्राओं का चयन किया गया था। इनमें से दो छात्राओं के अभिभावकों ने किसी कारणवश बच्चियों के इसरो जाने से मना कर दिया है। ऐसे में अब कुल 28 छात्राएं 10 अगस्त को इसरो के भ्रमण के लिए जिले से भेजी जायेंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गुमला में 12वीं की छात्रा का अपहरण, 7 घंटे में बरामद

Khabar365newsगुमला। जिले में 12वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बूटी मोड़ से लापता फार्मासिस्ट दीपक का 39 दिन बाद भी सुराग नहीं,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के बूटी मोड़ इलाके से लापता हुए फार्मासिस्ट दीपक...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा,

Khabar365newsदुमका। जिले में अवैध हथियार निर्माण से जुड़ी एक कथित मिनी गन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पर्यटन को नई उड़ान: विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने किया लावापानी जलप्रपात का दौरा

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट पेशरार (लोहरदगा) – पूर्व मंत्री सह...