Jharkhand

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सकों को शो कॉज कर वेतन स्थगित करने का दिया निर्देश।*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू के उपस्थिति पंजी की जांच करते हुए अनुपस्थित आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भूप नारायण दुबे एवं चिकित्सा पदाधिकारी आरबीएसके डॉ रिप्पी कुमारी को तत्काल शो कॉज करते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।* *मौके पर उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू के माध्यम से आम जनों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के क्रम में उपस्थित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं उपायुक्त ने पूरे परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध आकस्मिक सेवाओं का भी जायजा लिया एवं चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को 24×7 स्टैंडबाई मोड पर रह कर कार्य करने का निर्देश दिया।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandPakur

बंद पत्थर खदान बनी मौत का कुआं: स्नान करने गया 19 वर्षीय इमरान गहरे पानी में डूबा, गांव में मातम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में रविवार...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पालू पंचायत के ग्राम टोकीसुद में मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित मंडा पूजा एवं भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पतरातु प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की साप्ताहिक...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पतरातू की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को यूनियन कार्यालय पीटीपीएस पतरातू...