Uncategorized

*जिले में चल रहे विकास कार्यों की उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़:सोमवार को समहारणराल रामगढ़ के ब्लॉक बी स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त रामगढ़ श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियो के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत वितीय वर्ष 2022-23 में लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति, प्रथम क़िस्त का भुगतान, आवास पूर्णता, अंतिम क़िस्त का भुगतान एवं लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने सभी पूर्ण एवं संचालित योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा के तहत सृजित मानव दिवस का प्रखंडवार जायजा लिया तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कार्यों को गंभीरता से लेने एवं यथाशीघ्र कार्य सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने मनरेगा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की महिलाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।समीक्षा के दौरान श्री सिन्हा ने जिले के प्रत्येक गांव में ज्यादा से ज्यादा योजनाएं चयनित कर उनमें मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को कार्य देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में असंतोष व्यक्त करते हुए क्रमशः मांडू, पतरातू एवं गोल के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।मिशन अमृत सरोवर की समीक्षा के दौरान श्री सिन्हा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध शीघ्र कार्य प्रारंभ करने एवं उन्हें पूर्ण करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...