हजारीबाग

उप विकास आयुक्त ने किया कटकमसांडी प्रखंड का दौरा,मनरेगा,आवास एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक

Share
Share
Khabar365news

उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में आज कटकमसांडी प्रखंड सभागार में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा सरकार की अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुँचे, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने मनरेगा के तहत चल रहे विभिन्न योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन पर विशेष बल दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लक्षित समयसीमा के भीतर सभी लाभुकों को आवास उपलब्ध कराया जाए। इसी प्रकार अन्य योजनाओं में भी नियमित प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में बीडीओ पूजा कुमारी,सीओ अनिल कुमार गुप्ता,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेगा सलगा बिरहोर टांडा, सांसद मनीष जायसवाल ने किया शिलान्यास

Khabar365newsकटकमदाग़ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को हजारीबाग...

हजारीबाग

क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में हजारीबाग पुलिस का परचम, पु०अ०नि० रोशन कुमार को फिंगर प्रिंट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल

Khabar365newsचतरा: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में...

हजारीबाग

हजारीबाग में मुहर्रम पर निर्बाध बिजली के लिए महा-प्लान: छुट्टी पर रोक, 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे अधिकारी

Khabar365news​हजारीबाग:मुहर्रम पर्व के मद्देनजर पूरे हजारीबाग जिले में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और बिना...