Home Crime DGP को मंत्री इरफान अंसारी ने कहा ड्रग कहा मिलता है बच्चों को पता है पर पुलिस को नहीं
CrimeJharkhandRanchi

DGP को मंत्री इरफान अंसारी ने कहा ड्रग कहा मिलता है बच्चों को पता है पर पुलिस को नहीं

Share
Share

रांचीः नशे मुक्ति को लेकर रांची के केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में हुए कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन को लेकर चिंता जताई। उन्होने कहा कि आज नशे की लत ने युवा पीढ़ी को अपनी चपेट में ले लिया है। मै देखता हूं कि बच्चे कफ सिरप और ड्रग्स लेते हुए नजर आते है। ये स्थिति देखकर चिंता महसूस होती है।
मंत्री इरफान अंसारी ने नशे की रोकथाम को लेकर जागरूकता के साथ पुलिस की कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होने कहा कि यहां डीजीपी साहब बैठे हुए है मैं उनसे कहना चाहता हूं कि यहां के बच्चों को पता है कि कहां नशे का सामान मिलता है, कहां कफ सिरप मिलता है, कहां ड्रग्स मिलता है लेकिन हमारे पुलिस को नहीं पता होता है, ऐसा क्यों है भाई। पुलिस को अपने कार्यप्रणाली में बदलाव लाना होगा।
और उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे से होने वाली बीमारी और स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव को लेकर जागरूक करना है। शराब या अन्य नशे के सामान पर पाबंदी लगाने से बहुत फर्क नहीं पड़ता है। बिहार में शराब पर पाबंदी है लेकिन सबसे ज्यादा शराब बिहार के लोग ही पीते है

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू पंचायत को DMFT मद से तीन सड़क एवं नाली निर्माण योजनाओं की सौगात

मुखिया गिरिजेश कुमार की पहल और अनुशंसा से विकास कार्यों को मिली...