झारखंडब्रेकिंग

कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची धनबाद की पूजा, संघर्ष से भरी कहानी ने जीता दिल

Share
Share
Khabar365news

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में गुरुवार को कुमारधुबी की रहने वाली कुमारी पूजा ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में सबसे तेज उत्तर देकर हॉट सीट पर स्थान प्राप्त किया। अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उन्होंने न केवल शानदार खेल का प्रदर्शन किया, बल्कि अपने जीवन संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी भी साझा की।
पूजा ने बताया कि वह एक गृहिणी हैं और कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को घर पर सभी विषयों की शिक्षा देती हैं। उनकी ससुराल बिहार में है, लेकिन वर्तमान में वह अपने पति के साथ ओडिशा के बलांगीर में निवास कर रही हैं, जहां उनके पति नौकरी करते हैं। पूजा ने भूगोल विषय में एम.ए. किया है तथा नेट (NET) परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। उनका सपना है कि वे आगे पीएचडी करें, किंतु आर्थिक कठिनाइयों के कारण वे अब तक पंजीकरण नहीं करा पाईं। इसी बीच उन्हें एक विद्यालय में शिक्षक के रूप में नियुक्ति मिल गई थी।

खेल के दौरान पूजा ने अपने कठिन जीवन संघर्ष को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता नशे की लत से पीड़ित थे, परंतु उनकी मां ने समाजिक विरोध के बावजूद उन्हें स्कूल भेजा। पूजा ने दसवीं कक्षा में विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जिससे आस-पास के लोगों की सोच में बदलाव आया। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने शिक्षकों की सहायता ली और साथ ही परिवार को सहारा देने के लिए विद्यालय में पढ़ाना शुरू कर दिया। पढ़ाई कुछ समय के लिए बाधित हुई, लेकिन अब उनका लक्ष्य है कि वे पीएचडी पूरी करें। अपने भाई-बहनों में सबसे अधिक शिक्षित पूजा ने अपने साहस और संकल्प से सभी को प्रेरित किया।

खेल की शुरुआत में पूजा ने 5,000 के पहले प्रश्न का सही उत्तर दिया, जिसमें पूछा गया था“सफेद कोट किस व्यवसाय के लोग पहनते हैं?” इसके बाद 10,000 के प्रश्न “इनमें से क्या एक बंगाली नृत्य नहीं है?” का उत्तर देकर वह आगे बढ़ीं। 15,000 के लिए उन्होंने “भारत से सबसे अधिक दूर कौन-सा द्वीप राष्ट्र है?” का उत्तर न्यूजीलैंड बताया और राशि जीत ली। 20,000 के प्रश्न में पूछा गया“नालंदा जिले का मुख्यालय कौन-सा है?” जिसका सही उत्तर “बिहारशरीफ” देकर उन्होंने यह राशि भी जीत ली। पहला पड़ाव 25,000 का था, जिसमें प्रश्न था “कुंती का जन्म किनसे नहीं हुआ था?” जिसका उत्तर “सहदेव” देकर उन्होंने यह चरण पार किया।

इसके पश्चात, पूजा ने ‘ऑडियंस पोल’ लाइफलाइन का उपयोग कर 1,00,000 और ‘50:50’ लाइफलाइन की मदद से 2,00,000 की राशि जीत ली। नौवां प्रश्न आने तक खेल का समय समाप्त हो गया। अब शुक्रवार को पूजा अपना खेल जारी रखेंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

कोयला व्यवसाई गजानंद प्रसाद, नीतीश कुमार दोनों के आवास के पास चली ताबड़तोड़ गोली

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया टोला निवासी...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे मां-बेटी का शव बरामद, दुमका में सनसनी

Khabar365newsदुमका नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौंक के नजदीक, सदर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Khabar365newsझारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने...