हजारीबाग

मेंटेनेंस कार्य के कारण 4 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से शनिवार 4 जुलाई 2026 को आवश्यक मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इस दौरान पेड़ों की कटाई, बिजली लाइनों के समीप टहनियों की छंटाई तथा अन्य तकनीकी रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इसके कारण सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक विद्युत अभियंता (ग्रामीण) अमित कुमार शर्मा ने बताया कि 33 केवी माणिकसौ फीडर एवं 33 केवी डेमोटांड़ फीडर से संचालित विद्युत आपूर्ति इस अवधि में प्रभावित रहेगी। इसके अंतर्गत जबरा, सिल्वार, केवाली, झरपो, डेमोटांड़, नर्सिंग स्थान एवं पसई पीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली बाधित रहने वाले प्रमुख क्षेत्रों में कूद, रेवाली, पसई, मसरातु, डेमोटांड़, मोररागी, नूतन नगर, लाखे, अमृत नगर, चुरचू प्रखंड क्षेत्र, झुमरा, केवाली, मेरु, जबरा, झरपो सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा विभाग के मेंटेनेंस कार्य में सहयोग करें। विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर चुरचू थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

Khabar365newsथाना प्रभारी कुमार अश्विनी ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक...

हजारीबाग

पदमा में चोरी का जोरदार खुलासा, पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा; लाखों के सामान के साथ स्कूटी बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र में चोरी की वारदात का पुलिस ने महज...

हजारीबाग

हजारीबाग में डिज्नीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन के साथ उमड़ी लोगों की जबरदस्त भीड़

Khabar365newsहजारीबाग। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के उल्लास के बीच गांधी मैदान,...

हजारीबाग

5 अक्टूबर को हजारीबाग में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

Khabar365news डीवीसी की 132 केवी कोनार–बरही लाइन में होगा महत्वपूर्ण कार्य, सुबह...