JharkhandLohardaga

विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के पहल से ग्रामीणों को बिजली की समस्या से मिली निजात

Share
Share
Khabar365news

अम्बेरा महुरांग टोली में 100 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बहाल हुई बिजली आपूर्ति

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के भंडरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम अम्बेरा महुरांग टोली में 100केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। पूर्व में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांव की बिजली आपूर्ति कई दिनों से बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर माननीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल को आवेदन सौंपा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने तुरंत माननीय विधायक महोदय को अवगत कराते हुवे जिला विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क कर समस्या का समाधान करवाया।
नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी सिकंदर अंसारी एवं ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरे गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने कहा कि “माननीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव जी लगातार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जनसुनवाई की जा रही है और उसमें आने वाली समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जा रहा है।ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए माननीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव एवं विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किए।इस मौके पर मुख्य रूप से राजेश उरांव,राहत अंसारी एतवा उरांव,दुगेश्वर उरांव, मांगरा उरांव, सईद अंसारी,तौफीक अंसारी,सोमरा उरांव,आदित उरांव,बसंत उरांव,रुपणा के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जेल चौक-बापू वाटिका मार्ग पर रोक

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आज जेल चौक से बापू वाटिका तक वाहनों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्रों के समर्थन में जयराम का उपवास

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

श्रद्धापूर्वक मनाया गया अमर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस के समीप...