रांची में SSC-GD की परीक्षा के दौरान कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आज रविवार की सुबह पंडरा स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई SSC से मिली सूचना के आधार पर की गई।
क्या हुआ परीक्षा केंद्र में?
रांची सिटी ACP पारस राणा ने बताया कि परीक्षा केन्द्र में कुछ अभ्यर्थी अनुचित तरीके से परीक्षा दे रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित कारवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पहले परीक्षा केंद्र प्रबंधन तक पहुंची थी, जिसके बाद SSC-GD की परीक्षा को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएससी ने रांची पुलिस से संपर्क किया। फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी किस तरीके से की जा रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Leave a comment