BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

चुनावी बिगुल फूंका गया बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान

Share
Share
Khabar365news

भारत निर्वाचन आयोग ने आज यानि 6 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव सहित अन्य राज्यों में होनेवाले उप चुनावों की घोषणा कर दी है। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किये जायेंगे। जिसमें पहले चरण की वोटिंग 6 नवम्बर और दुसरे चरण की वोटिंग 11 नवम्बर को होगी। वहीं वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी है। मालूम हो कि 2020 में बिहार में तीन चरणों में चुनाव कराया गया था। 
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो जायेगा, और इसलिए इससे पहले ही चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर लेनी है।

तारीखें विस्तार से:
बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन 10 अक्टूबर से दाखिल करा सकते हैं। जिसकी आखिरी तिथि 17 अक्टूबर रखी गई है। वहीं दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन 13 अक्टूबर से दाखिल करा सकते हैं। और इसकी आखिरी तिथि 20 अक्टूबर रखी गई है। वहीं नामांकन दाखिल कराने वाले प्रत्याशियों के नाम की जाँच यानि स्क्रूटनी भी दो चरणों में की जाएगी, जिसमें पहले चरण वालों के लिए 18 अक्टूबर रखी गई है। और दूसरे चरण के लिए 21 अक्टूबर की तारीख जारी की गई है। इसके बाद पहले चरण के मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को होंगे। वहीं इनकी वोटिंग 14 नवंबर कराकर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। 

आचार संहिता लागू
चुनाव शेड्यूल की घोषणा के साथ ही बिहार में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है। इसके लागू होते ही राज्य सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों पर कई तरह के प्रतिबंध लग गए हैं। अब इस दौरान कोई भी नई सरकारी घोषणा, शिलान्यास या लोकार्पण नहीं किया जा सकेगा।

यहां मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का चुनाव अभियान जारी है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के दल जोर शोर से अपना प्रचार अभियान चला रहे हैं। AAP ने आज ही बिहार विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। वहीं जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने चुनाव की घोषणा को ध्यान में रखते हुए ही पिछले दिनों कहा था कि उनकी पार्टी नौ अक्तूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...