Uncategorized

*ओपी जिंदल स्कूल स्थित 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह एवं खेल प्रतियोगिता आयोजित*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु जेएसपी केंपस स्थित ओपी जिंदल स्कूल,पतरातू में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एकादश कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम 12वीं के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। तत्पश्चात विद्यालय की हेड गर्ल पृषा वर्मा और हेड बॉय सिद्धार्थ गौतम के द्वारा दीप-प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इसके बाद एकादश के विद्यार्थियों द्वारा समूह गान, समूह नृत्य और विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन किया गया। खेल में विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्राचार्य गुरुदत्त पांडेय ने पुरस्कृत भी किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गुरुदत्त पांडे ने कहा कि आज आपके विद्यालयी जीवन का अंतिम दिन है।इसके बाद आप अपने जीवन का प्रारंभ एक नए आयाम में करेंगे। जहां की चुनौतियां, वातावरण और संघर्ष – सब कुछ नया होगा। विद्यालय का आधार आपको इन सब मुश्किलों का सामना करने में सहयोग करेगा। हम सब यही कामना करते हैं कि आप अपनी प्रतिभा का पूर्ण प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे।आप सभी को वार्षिक परीक्षा की हार्दिक शुभकामनाएं!कार्यक्रम का संचालन एकादश कक्षा के यशराज और सुहानी साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एकादश और द्वादश कक्षा के सभी विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...