झारखंडब्रेकिंग

झारखंड में पहली बार आवास बोर्ड बेचेगा प्लॉट, 5.50 एकड़ में बनेगी आधुनिक रिहायशी कॉलोनी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार राज्य आवास बोर्ड अब लोगों को घर बनाने के लिए आवासीय भूखंड (प्लॉट) उपलब्ध कराएगा। इस दिशा में पहल करते हुए बोर्ड ने पुरानी विधानसभा के पीछे स्थित 5.50 एकड़ भूमि पर 1000 से 2500 वर्गफीट आकार के प्लॉट विकसित करने का निर्णय लिया है। यह क्षेत्र पूरी तरह से सुव्यवस्थित रिहायशी कॉलोनी के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां चौड़ी सड़कें, सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था, जलापूर्ति और प्ले जोन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यह प्रस्ताव मंगलवार को आयोजित आवास बोर्ड की 78वीं बैठक में पारित किया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि लॉटरी सिस्टम के माध्यम से प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा।

ड्रोन से होगी संपत्तियों की 3डी मैपिंग, GIS टैगिंग
बैठक में बोर्ड की संपत्तियों की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। अतिक्रमण से बचाव और शेष संपत्तियों के बेहतर उपयोग के लिए ड्रोन से 3डी सर्वे और जीआईएस टैगिंग कराई जाएगी। इसके लिए उपयुक्त कंसल्टेंट के चयन को स्वीकृति प्रदान की गई।
हरमू में व्यावसायिक गतिविधियों पर सख्ती
हरमू हाउसिंग कॉलोनी में आवासीय भूखंडों पर अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे करीब 400 लोगों को अंतिम नोटिस भेजा गया है। इन्हें अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन की समय-सीमा दी गई है। निर्धारित समय के भीतर पक्ष नहीं रखने पर संबंधित आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

एचईसी से मिली जमीन और अन्य योजनाएं
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि एचईसी से प्राप्त लगभग 306 एकड़ भूमि को आवास बोर्ड को हस्तांतरित किया गया है, हालांकि बोर्ड को अभी इस पर भौतिक कब्जा नहीं मिला है। इसके अलावा आनी, जगन्नाथपुर, मुड़मा, भुसूर और तिरिल गांवों की जमीन की मैपिंग कर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इन क्षेत्रों में आवासीय प्लॉट के साथ-साथ फ्लैट निर्माण की भी योजना है, जिससे राज्य में आवास संकट को दूर करने में मदद मिलेगी।
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...