झारखंडब्रेकिंग

9 से 11 अगस्त तक आयोजित होगा झारखंड आदिवासी महोत्सव, 11 राज्यों के कलाकार होंगे शामिल

Share
Share
Khabar365news

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले झारखंड आदिवासी महोत्सव 2025 की रूपरेखा तय कर ली गई है। यह भव्य आयोजन 9 से 11 अगस्त तक राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। महोत्सव में झारखंड सहित देशभर के 11 राज्यों के जनजातीय कलाकार अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति की प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। महोत्सव में जिन राज्यों की सांस्कृतिक मंडलियां भाग लेंगी, उनमें त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मिजोरम, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार बिहार के जनजातीय नृत्य समूह को पहली बार इस आयोजन में शामिल किया गया है।

आदिवासी रंग और संस्कृति से सराबोर रहेगा आयोजन
कार्यक्रम को पूर्ण रूप से आदिवासी रीति-रिवाज, संस्कृति और रंग-रूप से सजाया जाएगा। महोत्सव में पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान और वेशभूषा की झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। विश्व आदिवासी दिवस का संदेश जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ की शुरुआत मंगलवार को की गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी ने रांची से इस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ शहर के प्रमुख चौराहों, विद्यालयों और बाजारों से होकर गुजरेगा और उस पर प्रदर्शित पोस्टर और संदेशों के माध्यम से लोगों को आदिवासी संस्कृति, वेशभूषा और खानपान से अवगत कराएगा।

आदिवासी महोत्सव में कब क्या होगा
9 अगस्त :
रीझ रंग रसिका स्वागत रैली टैगोर हिल रोड से मोरहाबादी मैदान पहुंचेगी। इसमें 32 आदिवासी जनजातीय समूह शामिल होंगे।
शहीद वेदी पर पुष्प अर्पण किया जाएगा।
डाक टिकट का अनावरण होगा।
मुख्यमंत्री, मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का संबोधन होगा।
मोनिका मुुंडू और मेघा डाल्टन आधुनिक नागपुरी गीत गाएंगी।


पद्मश्री मुकुंद नायक के द्वारा नागपुरी गीत की प्रस्तुति दी जाएगी।
सेलिब्रिटी आर्टिस्ट का परफॉर्मेंस और मालदीव बैंड का प्रस्तुति होगी।
रात में लेजर शो होगा।
10 अगस्त:

कॉलेज बैंड प्रतियोगिता
खड़िया नृत्य : नीली अनीता डुंगडुंग (सिमडेगा), उरांव नृत्य : कृष्णा भगत (रांची), मुंडारी नृत्य : लखन गुड़िया (खूंटी), संथाली नृत्य : देवला मुर्मू, पंचपरगनिया नृत्य : बूटन देवी, खोरठा घोड़ा नृत्य : विनोद महतो, सारंगी धुन : महेश पाहन और श्रेया तिवारी की प्रस्तुति
पद्मश्री मधु मंसूरी हसमुख द्वारा नागपुरी गीत-नृत्य की प्रस्तुति
हास्य कवि का कार्यक्रम
स्थानीय जनजातीय बैंड
11 अगस्त:
पवन कुमार राय : आधुनिक नागपुरी गायन
सुलेखा कुमारी व जनानी : मुमर
सृष्टिधर मेहता : मानमुम छऊ
मंदार धुन मनपुरन नायक
त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मिजोरम, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश के नृत्य समूह के द्वारा नृत्य-संगीत की प्रस्तुति
शाम 6 बजे समापन

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...