झारखंडब्रेकिंग

शहीद जवान सुनील मंडल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

धुर्वा स्थित 133 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंचकर शहीद सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। बता दें कि सीआरपीएफ 193 बटालियन के सब इंस्पेक्टर जीडी सुनील कुमार मंडल अपनी टीम के साथ नक्सलियों के खिलाफ अभियान में निकले हुए थे। इसी दौरान चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में नक्सलियों ने पहले से लगाई गई आईईडी में विस्फोट किया, जिसकी चपेट में आने से सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल और सीआरपीएफ जवान जीडी पार्थ घायल हो गए। ब्लास्ट की जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में दोनों घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

झारखंड ग्रामीण बैंक पतरातु शाखा के द्वारा वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमीत कुमार पाठक पतरातु पतरातु में झारखंड ग्रामीण बैंक, पतरातु...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला : बांदु रेलवे अंडरपास मार्ग पर दो फीट गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान

Khabar365newsसरायकेला-खरसवां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आदरडीह मिलन चौक मुख्य मार्ग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

बरहेट में मेगा जलापूर्ति ठप, लीकेज पर जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू सख्त

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहेट में विगत कई दिनों से बाधित मेगा जलापूर्ति...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राहुल गांधी से मिले अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव, विस्थापितों के हक की उठाई आवाज

Khabar365newsपूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने...