हजारीबाग

सड़क सुरक्षा माह–2026 का भव्य आगाज़, हजारीबाग में जागरूकता रथ रवाना

Share
Share
Khabar365news


जिला परिवहन पदाधिकारी की सक्रिय पहल से सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा
हजारीबाग :
हजारीबाग जिले में गुरुवार दिनांक 02 जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा माह–2026 का जोरदार शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलेभर में सड़क सुरक्षा संदेश के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। यह रथ आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम बनेगा।
इससे पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी, हजारीबाग की अध्यक्षता में सभी संबंधित स्टेकहोल्डरों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा माह के दौरान संचालित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कई अहम निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, परियोजना निदेशक NHAI हजारीबाग, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक, एवं यातायात प्रभारी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।


बैठक के उपरांत जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, परियोजना निदेशक NHAI हजारीबाग, पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं मोटर यान निरीक्षक हजारीबाग के संयुक्त नेतृत्व में “Rose at Road Campaign” चलाया गया। इस अनोखे और संवेदनशील अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
इस पहल ने आम लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा दंड से नहीं, बल्कि जागरूकता और संवेदनशीलता से संभव है। जिला परिवहन पदाधिकारी की सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और नवाचारी सोच से सड़क सुरक्षा माह को जन-जन से जोड़ने की दिशा में यह अभियान एक मिसाल बनता नजर आया।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा एवं अन्य यातायात नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अलग-अलग कांडों के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Khabar365newsहजारीबाग पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने...