हजारीबाग

हर्ष अजमेरा बने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संघ (एएचपीआई) झारखंड प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष

Share
Share
Khabar365news

राँची के रानी अस्पताल में बैठक, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी : हर्ष अजमेरा

स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संघ (एएचपीआई) झारखंड प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी समिति का गठन रांची के रानी अस्पताल में आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. राजेश को अध्यक्ष तथा डॉ. शंभु प्रसाद सिंह को सचिव चुना गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सिद्धांत जैन के साथ हर्ष अजमेरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में साहिल गंभीर तथा संयुक्त सचिव पद पर डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. रामनेश कुमार को नियुक्त किया गया है।
बैठक में संगठन के पूर्व अध्यक्ष सईद अहमद अंसारी, संरक्षक योगेश गंभीर एवं डॉ. अजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के प्रति विश्वास जताते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष अजमेरा ने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई जा रही है कि यह टीम झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के साथ आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं दूसरी ओर हर्ष अजमेरा को उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद हजारीबाग में खुशी का लहर विभिन्न निजी ग्रुपों के माध्यम से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

कल हजारीबाग के कई इलाकों में तीन घंटे बिजली रहेगी बंद, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Khabar365newsहजारीबाग शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 17 जून...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

कोल माइंस दफ्तर में तोड़फोड़, CCTV से आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग: जिले में कोल माइंस कार्यालय में हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस...

हजारीबाग

रक्तदान बना जीवनदान का महाअभियान: हजारीबाग में उमड़ा मानवता का सैलाब, 70 यूनिट रक्त संग्रहित

Khabar365newsहजारीबाग: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन हजारीबाग की पहल...