BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

HC सख़्त: झारखंड के हर थाना में लगेगा CCTV कैमरा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड हाईकोर्ट में आज मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और आईटी विभाग की सचिव व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। अदालत ने निर्देश दिया कि राज्य के सभी थानों को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित किया जाए। यह सुनवाई प्रॉपर्टी रिएल्टी प्राइवेट लिमिटेड, शौभिक बनर्जी और अन्य की ओर से दायर याचिका पर की गई। पिछली सुनवाई में अदालत ने इन शीर्ष अधिकारियों को सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी किया था।

हाईकोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए डीपीआर तैयार करने और टेंडर की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाए। इसके बाद राज्य के सभी 334 थानों में शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरों की स्थापना की व्यवस्था की जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि उसके आदेश का पूर्ण अनुपालन 5 जनवरी तक सुनिश्चित होना चाहिए।

दरअसल, पश्चिम बंगाल के शौभिक बनर्जी और अन्य लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि चेक बाउंस से जुड़े मामले में वे धनबाद कोर्ट में बेल लेने आए थे, लेकिन धनबाद पुलिस ने उन्हें दो दिनों तक अवैध रूप से थाने में बैठाए रखा और दबाव बनाकर दूसरे पक्ष का सहयोग किया। उनका कहना है कि पूरी घटना बैंक मोड़ थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

जब अदालत ने थाने के सीसीटीवी फुटेज को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, तो पुलिस की ओर से बताया गया कि सीसीटीवी में केवल दो दिनों का ही बैकअप उपलब्ध है। इस पर अदालत ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि धनबाद जैसा शहर, जहां अपराध का स्तर काफी ऊंचा है, वहां सीसीटीवी डेटा का ठीक से संरक्षित न होना बेहद विचित्र बात है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...