JharkhandRamgarh

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर हुआ विशेष कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ । झारखंड सच्ची पत्रकारिता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले दिवंगत पत्रकारों के लिए रखा गया 1 मिनट का मौन।।

रामगढ़: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को सूचना भवन, रामगढ़ में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता की जिम्मेदारियों, बदलते मीडिया परिदृश्य तथा भ्रामक सूचनाओं के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रेस की विश्वसनीयता को बनाए रखने के उपायों पर चर्चा करना था।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, अध्यक्ष प्रेस क्लब रामगढ़ श्री बीरू कुमार, मीडिया प्रतिनिधि श्री मनोज मिश्रा, श्री उमेश सिन्हा, श्री नंदकिशोर अग्रवाल, श्री धर्मेंद्र पटेल, श्री स्वामी नंदन, श्री दूर्वेज आलम, श्री योगेंद्र सिन्हा, श्री राजेश राय सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रतीक है, बल्कि यह पत्रकारों को सत्य, निष्पक्षता और जन-सरोकार आधारित पत्रकारिता के प्रति पुनः संकल्पित होने का अवसर भी प्रदान करता है।

वक्ताओं ने ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में फेक न्यूज़, गलत सूचनाओं और अधूरी जानकारियों की चुनौती लगातार बढ़ रही है। ऐसे समय में जिम्मेदार, तथ्य-आधारित और पारदर्शी पत्रकारिता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि “मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। प्रेस की विश्वसनीयता तभी बनी रहेगी, जब सूचना संकलन से लेकर प्रकाशन तक प्रत्येक चरण में सत्यता और नैतिकता सर्वोपरि रहे। प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय जनता को सही और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

कार्यक्रम में मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने सूचनाओं की जांच-परख, स्रोतों की विश्वसनीयता, डिजिटल मीडिया की चुनौतियाँ, और जनहितकारी पत्रकारिता के महत्व पर अपनी बात साझा की। इसके साथ ही प्रेस परिषद द्वारा जारी दिशानिर्देशों, मीडिया नैतिकता और तथ्य-परक रिपोर्टिंग पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने सच्ची पत्रकारिता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी पत्रकारों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों व अतिथियों ने 1 मिनट का मौन रखकर दिवंगत पत्रकारों को नमन किया।

कार्यशाला के दौरान स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री शशांक शेखर मिश्र ने किया। अंत में जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से सभी अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सोशल मीडिया एवं पब्लिसिटी ऑफिसर श्री विक्रम सोनी, लिपिक श्रीमती सुनीता कुमारी, स्वागतक तक श्री नीतीश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री मजहरूल हक सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...