हजारीबाग

कटकमसांडी में विकास योजनाओं की हुई गहन समीक्षा, DDC ने दिया कार्यों में तेजी और गुणवत्ता का निर्देश

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड में आज उप विकास आयुक्त (DDC) महोदया की अध्यक्षता में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर क्षेत्र भ्रमण एवं भौतिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, आवास, वाटरशेड सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

इस दौरान DDC महोदया ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी, प्रभारी बीपीओ, विभिन्न पंचायतों के बीसी समेत कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। साथ ही कटकमसांडी अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता भी बैठक में मौजूद रहे और योजनाओं के बेहतर संचालन को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी किया गया, जहां अधिकारियों ने कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। DDC महोदया ने लाभुकों से सीधे संवाद कर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी तथा संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
प्रशासन की इस सक्रिय पहल से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

नन्हे सितारों की प्रस्तुतियों से झूम उठा गैलेक्सी हाई स्कूल, ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरों पर दिखी खुशी

Khabar365newsकटकमसांडी(हज़ारीबाग): गैलेक्सी हाई स्कूल, पाबरा रोड, हज़ारीबाग में शनिवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...

हजारीबाग

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Khabar365newsप्रश्नोत्तरी, खेल व विशेषज्ञों की प्रस्तुति से माताओं को स्तनपान के प्रति...