गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में दो पक्षों में खूनी झड़प, खूब चले लाठी-डंडे और तलवार-भाले; 2 की हालत गंभीर

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित खोजाटोल गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव गहराता चला गया, जो अंततः हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों के साथ तलवार और भाले तक चले। घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में कुनी महथा (60), सुखनी देवी (55), संजय महथा (38), कौशल्या देवी (55) और गुंजा कुमारी (16) शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के लिए सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल कुनी महथा और सुखनी देवी को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को बातचीत के दौरान मामला गर्मा गया और गाली-गलौज से शुरू होकर झड़प ने उग्र रूप ले लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

पीरटांड़ के लोगों को परिवार मानते थे सुदिव्य सोनू,

Khabar365newsगिरिडीह। पीरटांड़ में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद करते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में UP नंबर की एंबुलेंस से गांजा तस्करी का खुलासा, 83 पैकेट के साथ 4 गिरफ्तार

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी के एक...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मेधा डेयरी प्लांट का निर्माण तेज, रोज 50 हजार लीटर दूध प्रोसेसिंग का लक्ष्य

Khabar365newsगिरिडीह। जिले में 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले मेधा डेयरी प्लांट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आदित्यपुर में ब्राउन शुगर मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsसरायकेला। आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर से जुड़े मामले में पुलिस...