Uncategorized

*वर्तमान राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त, रामगढ़ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई शामिल**माननीय मुख्यमंत्री द्वारा रामगढ़ जिले में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को योजना की लाभ राशि का किया गया डीबीटी*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: वर्तमान राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा, रांची में आयोजित कार्यक्रम में समाहरणालय रामगढ़ स्थित झारनेट कक्ष से उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुई।

साथ ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभाकक्ष रामगढ़ में किया गया। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मियों सहित अन्य उपस्थित रहे।राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत रामगढ़ जिले के कुल 27334 विद्यार्थियों को 7 करोड़ 30 लाख 90 हज़ार रुपए, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 13427 बच्चियों को 5 करोड़ 38 लाख 57 हज़ार 500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 13858 लाभुकों के बीच 4 करोड़ 85 लाख 3 हज़ार रुपए एवं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कुल 439 लाभुकों के बीच 1 करोड़ 74 लाख 78 हज़ार 741 रुपए की लाभ राशि का डीबीटी किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...

Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...