हजारीबाग

जयप्रकाश भाई पटेल बने हजारीबाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। पूर्व मंत्री, हजारीबाग लोकसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं मांडू विधानसभा के पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को कांग्रेस हाईकमान ने हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश की लहर दौड़ गई है।

जयप्रकाश भाई पटेल झारखंड की राजनीति में एक अनुभवी, सरल और जनप्रिय नेता माने जाते हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस को हजारीबाग में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

पदभार संभालते ही उन्होंने कहा कि “कांग्रेस विचारधारा जनता की आवाज है, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”
उनकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कार्यालय में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

हजारीबाग में सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा — SIT की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, खून से सना हथियार बरामद!

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी चौक के पास हुई...

हजारीबाग

26 सप्ताह में जन्मा 650 ग्राम का नवजात, 84 दिन बाद मौत को दी मात

Khabar365news आरोग्यम हॉस्पिटल में चिकित्सा विज्ञान और मानवीय सेवा का अनुकरणीय उदाहरण...