झारखंडब्रेकिंग

कल्पना सोरेन ने महिलाओं और बच्चों को दी एक करोड़ की लागत से बननेवाली योजनाओं की सौगात 

Share
Share
Khabar365news

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने बेंगाबाद के झलकडीहा और चपुआडीह के बुच्चा नवाडीह में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बननेवाली योजनाओं की सौगात दी है। दोनों स्थानों पर योजना कार्य के क्रियान्वयन के लिए आधारशिला रखी। वहीं सदर प्रखंड परिसर में नवनिर्मित 4 कियोस्क का उद्घाटन किया। उन्होंने अबुआ आवास के 5 लाभुकों को चाभी सौंपी। 

जानकारी के अनुसार 6.74 लाख की लागत से 4 कियोस्क जो कल्याण विभाग ने अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवा-युवतियों को रोजगार के उद्देश्य से निर्माण कराया है। प्रति कियोस्क की लागत एक लाख 68 हजार 500 रुपए है। विधायक ने 4 कियोस्क के उद्घाटन के बाद समारोह से 5 लाभुकों को अबुआ आवास की चाभी सौंपी। इनमें अजमेरी खातुन, फातमा बीबी, सारो देवी, जोहरा खातुन और कौरेश खातुन हैं। इसके अलावा मौके पर 8 लाभुकों में अबुआ आवास योजना अन्तर्गत स्वीकृति-पत्र का भी वितरण किया गया। जिन लाभुको को स्वीकृति पत्र मिला, उनमें सोनिया देवी, सरिया देवी, जगेश्वरी देवी, बसंती हेम्ब्रम, छोटकी देवी, बसंती मुर्मू, फुलमणी देवी और सरिया किस्कू है।

इधर झामुमो के पूर्व विधायक सालखन सोरेन के झलकडीहा समाधि स्थल को उद्यान के रूप में विकसित करने के लिए पूर्व विधायक की स्मृति में पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तहत 494600 रूपये की लागत से उद्यान के रूप मे विकसित किया जाएगा। इस योजना के तहत बॉउंड्रीवाल, पेवर ब्लॉक, पेयजल सहित कई अन्य तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बुच्चा नवाडीह में खलील साहब बाबा की मजार पर 49 लाख से अधिक की लागत से सामुदायिक भवन व उद्यान के रूप मे विकसित किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

Khabar365newsधनबाद : धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में आज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेमंत-कल्पना सोरेन ने विनोद पांडेय के परिवार को दी सांत्वना

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज राज्य समन्वय समिति...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

घाटशिला उपचुनाव में JLKM की एंट्री, प्रत्याशी का नाम जल्द होगा घोषित

Khabar365newsघाटशिला उपचुनाव को लेकर आज JLKM पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग जेल पर एसीबी का सख्त कदम, सुप्रीटेंडेंट से हुई लंबी पूछताछ

Khabar365newsहजारीबाग : जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार हजारीबाग के सुप्रीटेंडेंट जितेंद्र सिंह...