Hazaribagh

आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे के ताजा कहानी संग्रह ‘ग़रीबनवाज़’ का लोकार्पण 04सितंबर को

Share
Share
Khabar365news

साहित्य अकादमी, दिल्ली में आयोजित होगा लोकार्पण समारोह

हजारीबाग। वरिष्ठ कवि-कथाकार, विश्व रंग निदेशक व आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे के नए कहानी संग्रह ‘ग़रीबनवाज़’ का लोकार्पण समारोह आगामी 4 सितंबर को साहित्य अकादमी, दिल्ली के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पुस्तक चर्चा का भी आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने दी और बताया कि दरअसल इस कार्यक्रम का आयोजन वनमाली सृजन पीठ, दिल्ली एवं राजकमल प्रकाशन समूह के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रचनाकार जानकी प्रसाद शर्मा करेंगे। साथ ही लोकार्पण के दौरान कुलाधिपति संतोष चौबे खुद अपने ताजा कहानी संग्रह से कहानीपाठ करेंगे। स्वागत उद्बोधन वनमाली सृजन पीठ, दिल्ली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि लीलाधर मंडलोई देंगे। बता दें कि चर्चा सत्र में वरिष्ठ आलोचक–संपादक अखिलेश, वरिष्ठ आलोचक विनोद तिवारी, कथाकार अल्पना मिश्र और साहित्यकार आशुतोष पुस्तक पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन युवा रचनाकार प्रांजल धर करेंगे, जबकि राजकमल प्रकाशन समूह के अशोक माहेश्वरी धन्यवाद ज्ञापन देंगे।
उल्लेखनीय है कि कुलाधिपति संतोष चौबे के अब तक छह कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं, जिसमें हल्के रंग की कमीज, रेस्त्रां में दोपहर, नौ बिन्दुओं का खेल, बीच प्रेम में गांधी, मगर शेक्सपियर को याद रखना व ‘प्रतिनिधि कहानियां शामिल है।

05 सितंबर को होगा नाट्य मंचन
इसी कार्यक्रम की कड़ी में 5 सितंबर को शाम 6:30 बजे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के सम्मुख सभागार में संतोष चौबे की दो कहानियों ‘उनके हिस्से का प्रेम’ और ‘ग़रीबनवाज़’ का नाट्य मंचन किया जाएगा। मंचन का आयोजन वनमाली सृजन पीठ, दिल्ली के तत्वावधान में और संभव आर्ट ग्रुप, दिल्ली की ओर से होगा।
नाट्य रूपांतरण और मंचन का निर्देशन प्रख्यात नाट्य निर्देशक देवेन्द्र राज अंकुर करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...

Hazaribagh

सच्चिदानंद अग्रवाल लगातार दूसरी बार बने इचाक के विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Khabar365newsहजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने सच्चिदानंद...

Hazaribagh

7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो देगा धरना

Khabar365newsइचाक: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

Hazaribagh

हजारीबाग की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेवार : डॉ. आरसी प्रसाद मेहता

Khabar365newsहजारीबाग जिले की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था को लेकर सम्राट अशोक...