एक पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महिला उत्थान समिति की टीम एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की।
टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एवं पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) से मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित महिला को शीघ्र न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
महिला उत्थान समिति ने कहा कि पीड़ित महिला को हर संभव न्याय मिलना चाहिए और यदि उसके साथ किसी प्रकार का अन्याय हुआ है, तो दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। मीडिया प्रतिनिधियों ने भी मामले को प्रमुखता से उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग का समर्थन किया।
Leave a comment