Home Hazaribagh हजारीबाग में जमीन विवाद को लेकर भीषण हमला, पेट्रोल बम और हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला, कई लोग गिरफ्तार
Hazaribagh

हजारीबाग में जमीन विवाद को लेकर भीषण हमला, पेट्रोल बम और हथियारों से लैस भीड़ ने किया हमला, कई लोग गिरफ्तार

Share
Share

हजारीबाग, 16 अप्रैल : जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबरा मौजा में सोमवार देर रात जमीन विवाद को लेकर भयावह घटना सामने आई। अधिवक्ता मनोहर लाल के अनुसार, करीब 40 से 50 अज्ञात और नामजद व्यक्तियों की भीड़ ने हथियारों और पेट्रोल बम से लैस होकर उनके कृषि भूमि एवं मकान पर हमला कर दिया। इस हमले में लाखों की संपत्ति को नुकसान हुआ, वहीं पीड़ित परिवार ने अपनी जान बचाकर किसी तरह भागकर जान बचाई।

घटना 15 अप्रैल की रात करीब 1 बजे की है, जब मनोहर लाल को फोन पर जानकारी मिली कि उनके प्लॉट संख्या 135 (खाता संख्या 86) पर अराजक तत्व हमला कर रहे हैं। जब वे अपने परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तो देखा कि हमलावर तलवार, फरसा, गैता और सबल से उनके खेत और बाउंड्री को तोड़ रहे हैं। पीड़ित की भाभी शांतिदेवी की जमीन पर बने मकान और बाउंड्री को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे लगभग 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

हमलावरों में अर्जुन शर्मा, नरगेश राणा, निर्मल मेहता, विजय प्रसाद महतो, अरविंद मेहता समेत कई नामजद लोग शामिल थे। भागते समय निर्मल मेहता ने अपने हथियार से फायरिंग की, जबकि कई अन्य ने पेट्रोल बम फेंका। सौभाग्यवश उस समय बारिश हो रही थी, जिससे बम विस्फोट नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।

मौके पर मौजूद तीन आरोपियों – गौतम सिंह, रौशन कुमार और पंकज कुमार – को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इन आरोपियों ने अन्य हमलावरों के नाम भी बताए, जिनमें पवन सोनी, रितिक सोनी, आयुष ठाकुर, अमन, राहुल यादव, पंकज यादव, शंकर सोनी, संदीप साव, गोलू, कुणाल राम और गणपत मेहता शामिल हैं। सभी आरोपी हजारीबाग जिले के विभिन्न इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं।

हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ियों में कई नंबर प्लेट के वाहन घटनास्थल पर छोड़ दिए गए, जिनमें JH02E-0341, JH02BG-6555, JH02AV-2854, JH02AB-3799, JH02BS-7160, JH02BG-6020 और एक बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस शामिल है।

सूचना मिलने पर कोर्रा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से बरामद पेट्रोल बम और मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है।

मनोहर लाल ने बताया कि यह पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी उनके घर पर हमला किया गया था, जिसकी शिकायत कांड संख्या 16/25 के तहत कोर्रा थाना में दर्ज है। उन्होंने प्रशासन से इन पेशेवर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कोर्रा थाना पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फरार अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पूरे इलाके में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...