JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीटीपीएस पतरातू में एनटीपीसी मजदूरी यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा का बैठक।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
यूनियन ऑफिस पीटीपीएस पतरातू में एनटीपीसी मजदूरी यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातु का साप्ताहिक बैठक हुआ जिसकी अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव सह एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा सचिव कामरेड मनोज कुमार महतो के द्वारा किया गया इस बैठक में सर्वप्रथम पिछले दिनों पीवीयूएनएल के लेबर सप्लायर्स में कार्यरत प्रभु महतो बरतुआ निवासी के कार्य के दौरान मृत्यु हो जाती है एवं अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए मृत आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया एवं सभी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।उसके बाद मीटिंग की शुरुआत किया गया इस बैठक में 9 जुलाई 2025 के राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने, पीवीयूएनएल में स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं पीबीयूएनएल के मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया वही कामरेड मनोज कुमार महतो ने कहा कि स्थानीय युवाओं के सामने बहुत बड़ी समस्या है कि पीवीयूएनएल प्रबंधक यहां के स्थानीय युवाओं को नौकरी न देकर बाहरी युवाओं को एजेंट के माध्यम से पैसे लेकर बाहाल( नियोजन )कर रही है वहीं दूसरी तरफ मजदूरों से लगातार 12 घंटा काम लिया जा रहा है साथी मासिक सैलरी( वेतन) का भुगतान 2 महीना में किया जा रहा है जो की फैक्ट्री एक्ट वेतन भुगतान अधिनियम 1936 का खुला उल्लंघन है वेतन भुगतान अधिनियम में यदि कोई कंपनी की कर्मचारियों की संख्या 100 से कम है तो 7 दिनों के अंदर वेतन भुगतान करना है वहीं अगर 100 से ज्यादा कर्मचारी वाली कंपनी है तो 10 दिनों के अंदर वेतन भुगतान करना है लेकिन पीवीयूएनएल प्रबंधन सभी नियमों को उल्लंघन कर रही है वही 9 जुलाई 2025 के राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को लेकर यूनियन द्वारा व्यापक तैयारी किया जा रहा है उपस्थित साथी- मनोज कुमार महतो मनोज पाहन ,रमेश कुमार महतो, किशोर कुमार महतो, नरेश बेदिया, विक्की कुमार, राजेश ठाकुर ,रोहित कुमार, संदीप ठाकुर, दिनेश महतो, शिव कुमार ,प्रदीप कुमार, मंकू महतो, मनोज मुंडा संतोष साहू राजेंद्र सिंह सनी लाल , सुजीत , गुलटन, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एसजीएफआई में चयनित 11 खिलाड़ियों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की तैयारी

Khabar365newsपोचरा, वार्ड नंबर-7। केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से वार्ड नंबर-7...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में घरेलू विवाद के बाद मां की मौत,

Khabar365newsबोकारो। जिले में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है।...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन का परिवार आर्थिक संकट में

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे दुर्योधन के परिवार ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को...