Jharkhand

उत्पाद सिपाही दौड़ में युवा अभ्यर्थी की मौत पर मुन्ना सिंह ने जयाया शोक, सरकार से की जांच की अपील

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 2 सितंबर: हजारीबाग के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने हजारीबाग में हुए हालिया हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह हादसा JPSC की पीटी परीक्षा में उत्पाद सिपाही दौड़ के दौरान हुआ, जिसमें सूरज नामक एक युवा अभ्यर्थी की दुखद मृत्यु हो गई।

मुन्ना सिंह ने इस घटना के बारे में शोक जताते हुए कहा, “आज JPSC में पीटी क्वालिफाइड सूरज की उत्पाद सिपाही दौड़ में मृत्यु होने की खबर सुनकर मन बहुत विचलित है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे मृतक के परिजनों को इस दुखद समय में शक्ति प्रदान करें।”

उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को गंभीरता से लेते हुए झारखंड सरकार और प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे मृतक के परिजनों को उचित सहायता प्रदान करें। इसके साथ ही मुन्ना सिंह ने आग्रह किया कि इस दौड़ के मापदंडों के बारे में भी पुनर्विचार किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

मुन्ना सिंह ने प्रशासन से अपील की है कि वे इस घटना की जांच करें और सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस मामले में आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...