Hazaribagh

हजारीबाग नगर निगम के पर्यवेक्षक नियुक्त हुए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग-

झारखंड में नगर निगम चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के आदेश के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तीन नगरीय क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें हजारीबाग नगर निगम के पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुन्ना सिंह को उनकी संगठनात्मक दक्षता और स्थानीय नेतृत्व के साथ बेहतर समन्वय की क्षमता के आधार पर यह भूमिका मिली है। वे लंबे समय से अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनावों में पार्टी की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करना और संगठन को प्रभावी बनाना है। सिंह ने इस नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो, झारखंड प्रभारी राजू कुमार, सीएलपी लीडर प्रदीप यादव और राजेश कच्छप का धन्यवाद किया है। पार्टी ने सभी पर्यवेक्षकों से उम्मीद जताई है कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यक्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhand

मुठभेड़ में घायल शिक्षक गैंग का सदस्य निकला

Khabar365newsहजारीबाग : हजारीबाग में पुलिस के साथ मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में बमबारी के बाद राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी,

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में हुई बमबारी की घटना के बाद मामले ने नया...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

100 करोड़ के जमीन घोटाले की जांच के आदेश, बड़े नामों पर चर्चा तेज

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में कथित 100 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले...