Hazaribagh

हजारीबाग की धरती पर नायकों का अपमान नहीं सहेंगे- मुन्ना सिंह

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग-

हजारीबाग जिले के पीडब्ल्यूडी चौक पर आदिवासी शौर्य और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सिद्धू-कान्हू मूर्मू की प्रतिमा को मंगलवार को दूसरी बार अज्ञात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। यह केवल एक प्रतिमा का तोड़फोड़ नहीं है, बल्कि झारखंड की आत्मा, आदिवासी संस्कृति और वीर सपूतों के सम्मान का सीधा अपमान है। पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कृत्य झारखंड की जनता की भावनाओं के साथ-साथ हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी अपमानजनक है। उन्होंने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और वहां मौजूद लोगों की पीड़ा, आक्रोश और आहत भावनाओं को महसूस किया। मुन्ना ने प्रशासन से आग्रह किया कि दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए और प्रतिमा को तुरंत पुनः स्थापित किया जाए, ताकि जनता की भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिद्धू-कान्हू का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और झारखंड की जनता अपने नायकों की रक्षा में हमेशा सतर्क और सक्रिय रहेगी। इस मैके मुख्य रूप से त्रिपुरा प्रदेश अगरतल्ला विधानसभा के लोकप्रिय विधायक व त्रिपुरा विधायक दल के नेता एवं त्रिपुरा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साथ ही एआईसीसी सीडब्ल्यूसी के आमंत्रित सदस्य सुदीप राय बर्मन, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक दूबे, वरिष्ठ नेता सुधीर कुमार चंद्रवंशी, पलामू के विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और हजारीबाग के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल व काई आदिवासी नेता व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सिंह ने जनता से अपील की कि वे इस प्रकार की कुत्सित मानसिकता के खिलाफ सजग रहें और मिलकर आदिवासी सम्मान और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की धरती हमेशा अपने नायकों के सम्मान के लिए खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...

Hazaribagh

सच्चिदानंद अग्रवाल लगातार दूसरी बार बने इचाक के विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Khabar365newsहजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने सच्चिदानंद...

Hazaribagh

7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो देगा धरना

Khabar365newsइचाक: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

Hazaribagh

हजारीबाग की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेवार : डॉ. आरसी प्रसाद मेहता

Khabar365newsहजारीबाग जिले की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था को लेकर सम्राट अशोक...