Uncategorized

एनटीपीसी ने 42 टीबी रोगियों को लिया गोद

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग कटकमसांडी मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक शिविर आयोजित कर एनटीपीसी के सौजन्य से क्षेत्र के 42 टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषाहार किट का वितरण किया गया। साथ ही विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दसवीं की छात्रा अर्चना कुमारी प्रथम, 11वीं की छात्रा प्रकृति कुमारी द्वितीय व निधि एक्का तृतीय स्थान लाकर पुरस्कार का हकदार बनी। इस मौके पर मौजूद डा.भूषण राणा, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक संदीप कुमार, एमटीएस सुरेंद्र कुमार, एमपीडब्ल्यू प्रदीप कुमार गिरि, संजय कुमार, वार्डन शोभा पांडेय व सहिया दीदी मौजूद थे। मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों ने मलेरिया रोग, उसके लक्षण और मलेरिया से बचाव का विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इधर एनटीपीसी द्वारा टीबी के 42
मरीजों को पोषाहार किट देकर नियमित दवाई के साथ पोषक आहार लेने की सलाह दी गई। बताया कि पोषाहार का सेवन करें और बीमारी को भगाएं। इस अवसर पर एनटीपीसी के कमल कुमार, डा. आनंद प्रकाश, बड़का गांव के मुखिया तुलसी प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...