झारखंडब्रेकिंग

बहावलपुरी पंजाबी समाज की होली की टोली में खूब उड़े रंग गुलाल,होली के गीत पर जमकर नाचे- झूमे सभी उम्र के लोग

Share
Share
Khabar365news

रांची : होली के दिन 14 मार्च,शुक्रवार को बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड में होली की टोली निकाली गई.सुबह 11:00 बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मंदिर चौक पर सब का मिलन हुआ और 11:15 बजे होली की टोली आरंभ हुई.इस टोली में सभी उम्र के युवा,युवती एवं बड़े बुजुर्ग ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और ढ़ोल की थाप पर होली के गीत गाते हुए कृष्णा नगर कॉलोनी की गलियों का भ्रमण करने निकल पड़े.समाज के वेद प्रकाश मिढ़ा,सुरजीत मुंजाल पाली और अश्विनी सुखीजा ने ‘ होली राल दोवें कठेया मनौंड़ी नी आज कोई बहाना मार के…..’ एवं ‘ होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा….’ तथा ‘ तैनू रंग दूं मैं जचड़े मेरिये कि रंग दूं जच जच के…’ जैसे कई होली के गीत गाकर माहौल को होलियाना कर दिया.
इस क्रम में बहावलपुरी पंजाबी समाज के सदस्यों ने नवजात शिशु और नव विवाहित जोड़ों के घरों के द्वार पर ढोल बजाकर उन्हें होली की बधाई दी. चुन्नी ओढ़े हुए औरत के वेश में समाज के वेद प्रकाश मिढ़ा ने संबंधित परिवारों के नवजात बच्चे को गोद में लेकर बधाई की पारंपरिक पंजाबी लोरी ‘ तत्ती तत्ती रोटी डेवां ते उत्ते डेवां घ्यो नचे छुअर दा बावरा…’ गाते हुए बच्चे को झुलाया और परिवार को बधाई दी.संबंधित परिवारों ने फल फ्रूट एवं मिष्ठान से टोली का स्वागत किया.अन्य लोगों ने भी अपने अपने घरों के सामने टोली का स्वागत रग गुलाल लगाकर और सॉफ्ट ड्रिंक,फल फ्रूट एवं मिष्टान्न पेश कर किया.
टोली में डॉ सतीश मिढ़ा,लक्ष्मण दास मिढ़ा,मुकेश बजाज,वेद प्रकाश मिढ़ा,नरेश पपनेजा,अश्विनी सुखीजा,कंवलजीत मिढ़ा,समीर काठपाल,मोहन खीरबाट,प्रमोद चूचरा,अमरजीत बेदी,सुरजीत मुंजाल,कुणाल चूचरा,संतोष किंगर,जयराम काठपाल,कमल तलेजा,उमेश मुंजाल,अनिल मिढ़ा,किशन गिरधर,राकेश घई,जितेंद्र मुंजाल समेत अन्य शामिल थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...