CrimeRanchi

रांची : होटल में ठहरे लोगों ने आपस में की मारपीट, तीन कमरों में लगायी आग

Share
Share
Khabar365news

रांची/ राजधानी रांची के होटल में ठहरे कुछ लोगों ने अचानक तीन कमरों में आग लगा दी है. मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित दीनदयाल चौक के पास स्थित होटल मौर्या का है. होटल के तीन कमरों में लगी आग से लाखों के समानों के जलकर खाक होने की बात कही जा रही है. इस मामले में होटल संचालक ने थाना में 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. बताया जा रहा है कि होटल में पहले से कुछ लोग ठहरे हुए थे जिनसे मिलने के लिए अन्य कुछ लोग आए थे इस दौरान उनके बीच अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से जमकर मारपीट की और फिर उसके बाद तीन कमरों में आग लगा दी.  

हालांकि इस मामले में होटल संचालक ने नौ लोगों के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराया है अपने एफआईआर में उन्होंने कहा है कि होटल के तीन कमरे 405, 408, 409 में 11 अक्टूबर को कुछ लोग आकर रूके थे जिसने मिलने के लिए अन्य कुछ लोग आए थे. इसी दौरान कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. हो-हल्ला सुनकर होटल कर्मी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने उन लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन वे कर्मियों की एक भी नहीं सुनी. होटल में ठहरे लोगों ने कमरे में तोड़-फोड़ भी की और इसके बाद तीनों कमरे में जहां वे ठहरे थे आग के हवाले कर दी. जिससे कमरे में रखा सारा फर्नीचर और दूसरे सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया. वहीं आगलगी की इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग होटल से भाग निकले.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhRanchi

अंबा प्रसाद ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल से की मुलाकात

Khabar365newsमहामहिम राज्यपाल से अंबा प्रसाद ने की महिला आयोग को क्रियाशील बनाने...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...