झारखंडब्रेकिंग

रांची के बड़ा तालाब से युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

Share
Share
Khabar365news

रांची के बड़ा तालाब से बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले पानी में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही है। 

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है। यह आत्महत्या है, हादसा है या साजिश के तहत की गई हत्या, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज से चलेगा। पुलिस ने युवती के कपड़ों और शरीर पर मिले कुछ निशानों के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। आसपास के थानों में लापता लड़कियों की रिपोर्ट से भी मिलान कराया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...