Entertainment

पति के घर पहुंचते ही राखी सावंत को लगा झटका

Share
Share
Khabar365news

टीवी इंडस्ट्री की ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से मशहूर राखी सावंत की जिंदगी में इन दिनों तूफान आया हुआ है। पहले तो उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने उनके साथ शादी को नकार दिया, फिर बाद में उन्होंने शादी की बात एक्सेप्ट की। इसके बाद राखी ने पति आदिल पर पैसे लेने, मारपीट करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं राखी अब आदिल के घर मैसूर पहुंची, वहां पहुंचकर उनके सामने जो सच आया वह देखकर राखी की आंखें फटी रह गईं। राखी की मानें तो खुद को बिजनेसमैन बताने वाले आदिल ड्राइवर हैं और वह झुग्गी में रहते हैं।

सारे बवाल के बीच जब राखी मैसूर में आदिल के घर पहुंची तो उन्हें जो सच पता लगा वह काफी चौंकाने वाला था। एक वीडियो वायरल हो रहा है। ससुराल जाते ही राखी सावंत को पता चला कि आदिल किसी शो रूम के मालिक नहीं हैं। उनके घर पर उनका परिवार नहीं है और ताला लगा है। जिसके बाद एक्ट्रेस ने वीडियो में रोते हुए बताया कि उन्हें मैसूर पहुंचकर यह सच पता लगा है कि आदिल ड्राइवर है और वह झोपड़ पट्टी में रहता है।

इस वीडियो में राखी ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह किसी अब्बास जी का ड्राइवर है। राखी का यह भी कहना है कि उन्हें किसी की गरीबी से दिक्कत नहीं है, उन्हें उसके झूठ से दिक्कत है। वीडियो में राखी बोल रहीं हैं, ‘आदिल ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. हे मेरे खुदा, कहां हो आप।’

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingEntertainmentFeaturedindiaJharkhandNationalRAJASTHANSocial

लोमड़ी से चेहरे वाला मिला चमगादड़

Khabar365newsभीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के सुरली कल्याणपुरा गांव में मंगलवार सुबह...

BusinessEntertainmentFeaturedInspirationJharkhandSocialझारखंड

शराब के लिए बदनाम महुआ से अब बन रहा है केक

Khabar365newsयू तो महुआ शराब के लिए बदनाम है लेकिन झारखंड के इस...

BreakingEntertainment

कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन

Khabar365newsबॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक...