JharkhandLohardaga

सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था ,परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का जीवंत केंद्र है ——सांसद सुखदेव भगत

Share
Share
Khabar365news

सांसद निधि से सरना स्थल में चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया गया

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

आदिवासी अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद सुखदेव भगत ने लोहरदगा कचहरी मोड देशवाली में स्थित सरना स्थल में चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य सांसद निधि से करवाया जिसका उद्घाटन सांसद ने फीता काटकर किया ।

सादे किन्तु गरिमामय समारोह में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के अगुवा बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि एवं महिला-पुरुष उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरांत अपने संबोधन में सांसद सुखदेव भगत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का जीवंत केंद्र है। इसकी सुरक्षा और संरक्षण हम सबका सामूहिक दायित्व है। चबूतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से इसकी पवित्रता और पहचान अक्षुण्ण बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा आदिवासी जीवन का मूल आधार है।

यदि ये सुरक्षित रहेंगे, तभी हमारी संस्कृति और अस्तित्व सुरक्षित रहेगा। उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आएं। उन्होंने यह भी कहा कि सरना स्थल केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पारंपरिक निर्णय और सामुदायिक एकता का केंद्र भी है। यहां समाज के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन होता है। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने सांसद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम आदिवासी अस्मिता को नई मजबूती प्रदान करेगा।

मौके पर मणि उरांव ,रघु उरांव ,मुखिया राजू उरांव ,जलेश्वर उरांव,बिरसा उरांव,लक्ष्मी भगत, सोमदेव उरांव,सोमे उरांव ,फूलचंद उरांव, मुकेश उरांव ,महादेव उरांव ,विनोद उराव वीरेंद्र खेरवार, संदीप उरांव, विनय उरांव सहित अनेक लोगों उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

हेमंत अहीर को मिला कुड़मालि में गोल्ड मेडल

Khabar365newsरात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी, दिन में पढ़ाई कर हासिल किया...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

युवाओं के सेवा भाव से ही राष्ट्र का निर्माण संभव डॉ कुमार मनोज

Khabar365newsपीटीपीएस कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, कर्मियों को बंधक बनाकर लूट

Khabar365newsजमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू के कोतो पंचायत में बारिश के बीच भी दिखा करम पर्व का भारी उत्साह, मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो...