Jharkhand

श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, कलश यात्रा में समाजसेवी हर्ष अजमेरा हुए शामिल

Share
Share
Khabar365news

बड़ा अखाड़ा मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकलकर शहर भ्रमण कर गायत्री मंदिर में जलाभिषेक कर ठाकुरबाड़ी पहुंची

जय श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ पूरा हजारीबाग शहर

हजारीबाग: श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हो गया। इस कलश यात्रा में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा शामिल हुए। वहीं यात्रा में हजारों श्रद्धालु कलश लेकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान पूरा हज़ारीबाग़ शहर जय श्री राम के उद्घोष से भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। हर्ष अजमेरा ने सभी कलश यात्रियों का स्वागत व कलश यात्रियों का अभिनंदन किया । कलश यात्रा के दौरान पूरा शहर जय श्री राम के नारे से गुंजयमान होता रहा और पुरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया । इस कलश यात्रा का शुरुआत बड़ा अखाड़ा से निकलकर खजांची तलाव पहुंचा जहां पूजा पाठ करने के बाद कलश में जल भरकर महेश्वरी चौक होते हुए पंच मंदिर, झंडा चौक से होते हुए पुन: बड़ा अखाड़ा में पहुंच कर इस यात्रा की समापन की गई।
इस यात्रा में शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, कृष्णा सिन्हा, शशि केशरी, इंजीनियर अमन , अजय दास, राजकुमार एवं सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसका आयोजन बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास के नेतृत्व में हुआ।

मालूम हो कि बडा अखाड़ा, ठाकुरबाड़ी मालवीय मार्ग, हजारीबाग में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है।जो
28 फरवरी मंगलवार से 06 मार्च सोमवार तक आयोजित है। बड़ा अखाडा के प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु पधार कर पुण्य व यश के भागी बने। आज मंगलवार को कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ जबकि आज से हीं विद्वानों के द्वारा प्रवचन प्रति दिन संध्या 4 बजे से 7 बजे तक चलेगा। वहीं गुरुवार को भव्य तरीके से श्री राम जन्म महोत्सव व श्री कृष्ण जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। 3 मार्च शुक्रवार को आमलकी एकादशी, रुकमनी विवाह, तुलसी विवाह, एवं फुलों भरी होली मनाई जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...