
सोनारायठाडी /संतोष शर्मा : प्रखंड के पावरग्रिड के समीप एक निजी आवास में जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 12 पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। सम्मान समारोह का आयोजन मधुबन गांव के समाजसेवी हाजी मोहम्मद सकिर अंसारी ने किया। इस अवसर पर प्रत्येक पंचायत के मुखिया व पंसस के बीच को अठारह सौ पौधे का भी वितरण किया। जिसमें मोहगुनी, सेमल, गमहार, आम, जामुन आदि पेड शामिल है। इस मौके पर समाजसेवी हाजी मोहम्मद सकिर अंसारी ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के बिना जीवन संभव नही है। दिन प्रतिदिन पर्यावरण पर प्रतिकुल असर पड रहा है। वृक्षों का अंधाधुन कटाई, नदियों के मिटटी की कटाई, प्लास्टिक का अधिक से अधिक उपयोग ने पर्यावरण को प्रदुशित किया है। ऐसे में वृक्षारोपण का होना अतिआवश्यक हो जाता है। इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सदीक अंसारी, मुखिया बहामुनी मुर्मू, त्रिपुरारी यादव, शंकर कुमार मिस्त्री, समाजसेवी मनोज मंडल, कुटिल अंसारी, नूर मोहम्मद, अख्तर अली, बहारूदिदन अंसारी, आमल अंसारी, पंसस रानी मुर्मू आदि के अलावा दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Leave a comment