झारखंडब्रेकिंग

खेल सामाजिक एकजुटता और नशामुक्त समाज निर्माण का भी प्रभावी माध्यमःअन्नपूर्णा देवी

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। सांसद अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत साइक्लोथॉन से हुई, जो जे.जे. कॉलेज, कोडरमा से महाराणा प्रताप चौक, झुमरीतिलैया तक निकाली गई। इस साइक्लोथॉन में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के जोश और उत्साह ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। साइक्लोथॉन ने न केवल फिट इंडिया और खेलो इंडिया के संदेश को सशक्त किया, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रेरक संदेश दिया। साइक्लोथॉन के बाद चंद्रवती स्मारक उच्च विद्यालय फुटबॉल मैदान, डोमचांच में महोत्सव का पहला उद्घाटन फुटबॉल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में कोडरमा और गिरिडीह की टीमें आमने-सामने हुईं। कड़े संघर्ष के बीच कोडरमा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3–2 से जीत दर्ज की। खेल भावना से परिपूर्ण इस मुकाबले ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

इस अवसर पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती का आधार हैं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और नशामुक्त समाज निर्माण का भी प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस महोत्सव में भाग लें और इसे ऐतिहासिक बनाने में योगदान दें। सांसद खेल महोत्सव 26 सितम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, लगोरी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल होंगी। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा, ताकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।

 इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विकास प्रीतम, विधायक नागेन्द्र महतो (बगोदर), विधायक डॉ. नीरा यादव (कोडरमा), विधायक अमित यादव (बरकट्ठा), विधायक डॉ. मंजू कुमारी (जमुआ), भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीडीह महादेव दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष कोडरमा अनुप जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष हजारीबाग विवेकानंद, जिला परिषद अध्यक्ष गिरीडीह मुनिया देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष गिरीडीह छोटेलाल यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष कोडरमा निर्मला देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह, रमेश सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो मासूम कुचले; दुकान में घुसी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार का जानलेवा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

भाजपा का ऐलान: अंश-अंशिका बरामदगी को लेकर आज रांची SSP कार्यालय का घेराव

Khabar365newsरांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम बच्चों, अंश और...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...