Hazaribagh

खेलकूद, कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग, मंत्री,झारखंड सरकार से झारोटेफ टीम हज़ारीबाग की शिष्टाचार भेंट

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: टाउन हॉल हजारीबाग में आयोजित कलाकार महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल श्री सुदीप्त कुमार,मंत्री, खेलकूद कला संस्कृति एवं युवा विभाग झारखण्ड सरकार से झारोटेफ हज़ारीबाग की टीम ने जिलाध्यक्ष रंजीत वर्मा के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की. माननीय मंत्री को भेंट स्वरूप एक पौधा एवं बुके देकर स्वागत किया गया.
जिला टीम द्वारा पुरानी पेंशन बहाली में उनकी सहभागिता एवं सरकार के सहयोग की भूरि भूरि प्रशंसा की गई. टीम द्वारा यह भी आग्रह किया गया कि स्वास्थ्य बीमा योजना में सुधार, MACP जैसे अन्य मुद्दे पर सरकार का सहयोग पूर्व की तरह मिले.
मंत्री श्री सुदीप्त कुमार द्वारा सकारात्मक पहल की बात की गई. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री प्रदीप प्रसाद,पूर्व विधायक श्री जानकी यादव,कांग्रेस नेता श्री मुन्ना सिंह एवं कई अन्य गणमान्य मौजूद थे. शिष्टाचार मुलाकात करने वालों में अख्तरी खातून, अंजू बाला गुप्ता, हरेंद्र कुमार, गौतम गुप्ता, कृष्णा कुमार एवं कई अन्य साथी उपस्थित रहे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में डबल मर्डर : शिक्षक के माता-पिता की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी

Khabar365newsहजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बाबू पारा गांव निवासी शिक्षक रामविलास दास...