BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर नेमरा में जुटेंगे हजारों समर्थक

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़। झारखंड आंदोलन के पुरोधा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज उनके पैतृक गांव नेमरा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा स्थापना को लेकर नेमरा गांव में विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धांजलि सभा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई में उनका योगदान आज भी लोगों को प्रेरित करता है। इसी कारण उन्हें पूरे झारखंड में सम्मानपूर्वक “दिशोम गुरु” के नाम से जाना जाता है।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष और झारखंड निर्माण में योगदान को याद किया जाएगा। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

नेमरा में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हिंदपीढ़ी में कई गाड़ियों में तोड़फोड़

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धान रोपनी की तैयारी में जुटे MLA राजेश कच्छप

Khabar365newsरांची। खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप का सादगी भरा अंदाज...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

जारागोड़ा चट्टान के पास मिला युवक का शव

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के राहे थाना क्षेत्र स्थित जारागोड़ा चट्टान के पास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड आंदोलन के नायक शिबू सोरेन का संघर्ष,

Khabar365newsरांची। झारखंड आंदोलन के पुरोधा और करोड़ों लोगों के प्रिय ‘दिशोम गुरु’...