रांची। झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में आज बड़ा कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री Hemant Soren राज्य के 1,042 चयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नव-नियुक्त शिक्षकों को संबोधित भी करेंगे।
सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। लंबे समय से रिक्त पदों को भरने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
शिक्षा विभाग के अनुसार, नए सहायक आचार्यों की नियुक्ति से राज्य के विभिन्न जिलों के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों को विषयवार शिक्षकों की सुविधा मिल सकेगी।
सरकार ने भविष्य में भी चरणबद्ध तरीके से रिक्त शिक्षकीय पदों पर नियुक्तियां जारी रखने की बात कही है।
Leave a comment