Uncategorized

*रामगढ़ विधानसभा स्थित स्वीप के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

*नगर परिषद, रामगढ़ के वाहनों पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक तेजस्विनी समूह की युवतियों को विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर किया गया मतदान के प्रति जागरूक*

रामगढ़: आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा शुक्रवार को रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर परिषद, रामगढ़ के वाहनों पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को आगामी रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में तेजस्विनी समूह की युवतियों को ऑडियो/ विजुअल आदि के माध्यम से मतदान के महत्व एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। इन सबके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं द्वारा लोगों को आगामी रामगढ़ विधानसभा उपनिर्वाचन 2023 की जानकारी दी गई। साथ ही सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...